बिग बॉस 3 के नए सदस्य होंगे प्रवेश राणा

बिग बॉस 3  के नए सदस्य होंगे प्रवेश राणा

मुंबई। मेरठ के प्रवेश राणा चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 3 के नए सदस्य होंगे। वे शुक्रवार को बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगे। गौरतलब है कि प्रवेश राणा वर्ष 2008 में मिस्टर इंडिया खिताब के विजेता रह चुके हैं। मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में उन्हें मिस्टर बेस्ट बॉडी, मिस्टर टैलेंटेड और मिस्टर ग्रूवी वॉयस के खिताब से भी पुरस्कृत किया गया था। प्रवेश मॉडलिंग जगत के लोकप्रिय चेहरे हैं। उन्होंने जूम एवं स्टार वन पर कुछ कार्यक्रमों की एंकरिंग भी की है। उल्लेखनीय है कि कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस में प्रत्येक वर्ष एक आम आदमी को लिया जाता है। पिछले वर्ष एलिना थीं।

-रघुवेन्द्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित