बाल कलाकारों की मांग से परेशान हुए डैनी बॉयल

बाल कलाकारों की मांग से परेशान हुए डैनी बॉयल

लंदन। ऑस्कर पुरस्कार विजेता डैनी बॉयल के अपनी फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के बाल कलाकारों के घर वालों की मांगों से परेशान होने की खबर है।

बताया जाता है कि अपनी फिल्म के बाल कलाकारों के घर वालों की लगातार मांगों से परेशान होकर बॉयल ने उनसे बात करना ही बंद कर दिया है।

र् बॉयल हाल ही में अपनी भावी परियोजनाओं और जय हो ट्रस्ट के आयोजकों से मिलने के लिए भारत गए थे। ट्रस्ट बाल कलाकारों अजहरुद्दीन इस्माइल और रुबीना अली को सहायता देता है। खबर है कि इस दौरान अजहरुद्दीन के रिश्तेदारों ने निर्देशक से कार की मांग की और रुबीना के घर वालों ने उनसे 48,000 अतिरिक्त डॉलर देने को कहा। रुबीना के घर वाले इससे पूर्व एक घर के लिए बॉयल से 80,000 डॉलर ले चुके हैं। ट्रस्ट के प्रवक्ता के मुताबिक, बॉयल और राशि की मांग से परेशान हो गए तथा भारत छोड़ कर चले गए।

बॉयल के एक प्रतिनिधि ने स्कॉटलैंड के अखबार से कहा वह थक चुके हैं, वाकई थक चुके हैं। उनकी मांगें आसमान छू रही हैं। डैनी इन मांगों से परेशान होकर भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए। वह परेशान हो चुके थे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित