सोहा को हुआ पानी से फोबिया

सोहा को हुआ पानी से फोबिया

नई दिल्ली। तुम मिले के बाद सोहा अली खान पानी को लेकर इतना डर गई हैं कि अब वे भविष्य में प्राकृतिक आपदा पर बनने वाली किसी फिल्म में काम करने से पहले दो बार सोचेंगी। अभिनेत्री सोहा अली खान कहती हैं कि पूरा शूटिंग अनुभव उसके लिए बेहद डरावना था और वह इस बात से खुश हैं कि अंतत: शूटिंग खत्म हो गई।

सोहा ने कहा फिल्म के लिए शूटिंग एक डरावना अनुभव था। मुझे नहीं लगता कि मैं इस प्रकार की फिल्म भविष्य में कर पाऊंगी मुझे खुशी है कि यह खत्म हो गई। शारीरिक रूप से भी इसमें काफी मेहनत थी और फिल्म की शूटिंग के बाद मुझे पानी को लेकर फोबिया हो गया है।

सोहा ने इस फिल्म में इमरान हाशमी के विपरीत रोमांटिक रोल किया है जो 13 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशनजन्नत से मशहूर हुए कुणाल देशमुख ने किया है। शुरूआत में सोहा हाशमी की सीरियल किसर की छवि के कारण उसके साथ काम करने से हिचक रही थी लेकिन इस इमेज के विपरीत हाशमी के साथ काम करना उसके लिए सुखद अनुभव रहा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित