सोहा की तमन्ना, साथ रहें सैफ-करीना

सोहा की तमन्ना, साथ रहें सैफ-करीना

इंदौर। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान की दिली तमन्ना है कि उनके भाई सैफ अली खान और उनकी प्रेमिका करीना कपूर हमेशा साथ-साथ रहें। सोहा के मुताबिक यह जोड़ी अच्छी लगती है, चाहे वह फिल्मी परदा हो या असल जिंदगी।

उन्होंने कहा, दोनों (सैफ-करीना) एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और वे अपनी खुशी किसी से छिपाते भी नहीं हैं। वैसे फिल्मी परदे पर उनकी शानदार केमिस्ट्री तो सब देख ही रहे हैं। सैफीना के नाम से मशहूर हो रही इस बॉलीवुड जोड़ी को सोहा ने सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं और कहा, मैं चाहूंगी कि दोनों हमेशा साथ रहें, क्योंकि उनकी जोड़ी अच्छी लगती है।

खुद के निकाह के बारे में सोहा का क्या ख्याल है, इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अभी मेरे बड़े भाई सैफ और बहन सबा की शादी होनी है। अगर इनसे पहले मैं घर बसा लूंगी तो यह अच्छा नहीं लगेगा।

31 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि वह अभी अपने वैवाहिक भविष्य के बारे में बहुत विचार नहीं करतीं। हालांकि उनकी मां शर्मिला टैगोर उनकी शादी को लेकर ज्यादा सोचती हैं।

सोहा को कुणाल देशमुख की निर्देशित फिल्म तुम मिले से खासी उम्मीदें हैं, जिसमें वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ परदे पर नजर आएंगी। सोहा ने कहा कि तुम मिले में हाशमी के साथ उनके एक चुंबन दृश्य को कुछ ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है। उन्होंने हालांकि माना कि इस दृश्य को फिल्माए जाने के वक्त वह थोड़ी नर्वस थीं।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री पांच साल गुजारने के बाद वह खुद को कहां पाती हैं, इस पर उन्होंने कहा, मेरे लिए अभिनय एक सृजनात्मक काम है, कोई दौड़ नहीं। लिहाजा मैं परदे पर सिर्फ ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं, जो मेरी संवेदनशीलता से मेल खाएं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:1
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित