थ्री इडियट्स में कॉलेज का लुत्फ उठाया आमिर ने

थ्री इडियट्स में कॉलेज का लुत्फ उठाया आमिर ने

मुंबई। वास्तविक जीवन में औपचारिक तौर पर कॉलेज की शिक्षा नहीं ग्रहण करने वाले आमिर खान ने आखिरकार फिल्म थ्री इडियट्स की शूटिंग के दौरान इस जिंदगी का पूरा लुत्फ उठाया। फिल्म में 41 वर्षीय आमिर ने आईआईटी के छात्र की भूमिका निभाई है। राजकुमार हीरानी निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म के गीत ऑल इज वैल के प्रिव्यू के मौके पर आमिर ने कहा, मैंने काफी पहले एक सहायक के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था और कॉलेज जाने का समय नहीं मिला। लेकिन मैंने पर्दे पर कॉलेज की जिंदगी का मजा लिया है। गीत के बारे में आमिर ने कहा कि यह एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के बाद तीन युवकों की जिंदगी पर आधारित है।

उन्होंने कहा, सभी की जिंदगी में समस्याएं और तनाव होते हैं और कई बार इनका कोई हल नहीं सूझता। यह गीत इस तरह की अवधारण प्रस्तुत करता है, जिसमें दिल को ढंाढस दी जाती है कि सबकुछ ठीक होगा।

इसमें आमिर रांचो की भूमिका में है। राजू रस्तोगी की भूमिका में शरमण जोशी हमेशा डरे-डरे से रहते हैं तो माधवन फरहान कुरेशी की भूमिका में होंगे।

आमिर ने कहा कि इस फिल्म की पटकथा इसकी यूएसपी है। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित