अमिताभ ने 15 करोड़ में बनाई पा

अमिताभ ने 15 करोड़ में बनाई पा

नई दिल्ली। खर्चीले मेकअप और मनोरंजन उद्योग के रचनात्मक योगदान के बावजूद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी प्रतीक्षारत फिल्म पा को 15 करोड़ रुपये के तयशुदा बजट में बनाने में कामयाब रहे हैं।

अमिताभ के निर्माण बैनर एबी कोर्प की यह फिल्म पोजेरिया बीमारी से पीडि़त एक बच्चे पर केंद्रित है। पोजेरिया एक अनोखा रोग है। इस रोग से प्रभावित बच्चे बहुत कम उम्र में ही बूढ़े हो जाते हैं।

67 वर्षीय अभिनेता ने इस फिल्म के बजट के संबंध में अपने ब्लॉग बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम पर लिखा है, मुझे लगता है कि हमने कुछ सुनिश्चित योजनाओं के तहत इस फिल्म का निर्माण किया है। हमने फैसला कर लिया था कि इस पर 15 करोड़ रुपये से अधिक राशि नहीं खर्च करेंगे।

अमिताभ ने इस फिल्म में पोजेरिया बीमारी से पीडि़त बच्चे ओरो की भूमिका की है। वास्तविक जीवन में अमिताभ के बेटे अभिषेकबच्चन फिल्म में उनके पिता की भूमिका में दिखेंगे। इस किरदार केलिए अंतर्राष्ट्रीय मेकअप कलाकार ने अमिताभ को एकदम अलग रूप दिया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(13) वोट का औसत

average:4.692308
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित