मुंबई मंत्रा की सॉरी भाई रिलीज को तैयार

मुंबई मंत्रा की सॉरी भाई रिलीज को तैयार

मुंबई। भारत के दस बड़े औद्योगिक घरानों में एक महिन्द्रा ग्रुप की फिल्म निर्माण कंपनी मुंबई मंत्रा की पहली हिंदी फिल्म सॉरी भाई रिलीज के लिए तैयार है। ओनिर निर्देशित सॉरी भाई में शबाना आजमी, बोमन ईरानी, संजय सूरी, चित्रांगदा सिंह और शरमन जोशी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इससे पहले मुबई मंत्रा ने भोजपुरी फिल्म हम बाहुबली रिलीज की थी, जिसे काफी सराहना मिली।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में रिलीज हो रही सॉरी भाई हल्के-फुल्के अंदाज में रिश्तों की गहराई से दर्शकों को अवगत कराएगी। मुंबई मंत्रा के सी ई ओ आंद्रे पुरूषोत्तम के अनुसार, मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को सॉरी भाई आधुनिक विषय एवं रोचक कहानी के कारण पसंद आएगी। भविष्य में भी हम मुंबई मंत्रा के माध्यम से दर्शकों को अच्छी कहानियों पर आधारित फिल्में देखने का अवसर देंगे।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित