
मुंबई। अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम अभिनीत करण जौहर की ताजातरीन फिल्म दोस्ताना ने पहले ही दिन टिकट खिड़की से दोस्ती कर ली है। शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही 80 फीसदी कमाई कर ली। फिल्म जगत से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मुंबई के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी दोस्ताना अच्छी कमाई कर रही है।
देश भर में दोस्ताना की 700 प्रतियां जारी की गई हैं। यह फिल्म मल्टीप्लेक्सों में खासतौर पर बढि़या कमाई कर रही है। इंदौर के बिग सिनेमा और पीवीआर में इसने पहले दिन 85 फीसदी कमाई की। कई जगहों पर इसके 90 फीसदी तक कमाई करने की खबर है।