
नई दिल्ली। निर्देशक दिबाकर बनर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओए लक्की! लक्की ओए! का संगीत इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में पंजाबी संगीत की महक साफ महसूस की जा सकती है।
ओए लक्की! लक्की ओए! में स्नेहा खानवलकर ने संगीत दिया है। वहीं हिमानी कपूर, दिलबहार, राजबीर, मिक्का, देश राज लछकानी और बृजेश शांडिल्य ने गीतों को आवाज दी है। फिल्म के अधिकतर गीतों में पंजाबी संगीत का तड़का डाला गया है। फिल्म का शीर्षक गीत लोगों को काफी पंसद आ रहा है। दूसरी ओर जुगनी गीत भी लोग पंसद कर रहे हैं। इसमें पंजाबी संगीत का विशेष प्रयोग किया गया है।
तू राजा की राजदुलारी में श्रोता लोकसंगीत का अनुभव कर सकते हैं। इसे राजबीर ने आवाज दी है वहीं मांगेराम ने इसे लिखा है।