आज रिलीज होगी सौरी भाई

आज रिलीज होगी सौरी भाई

नई दिल्ली। सौरी भाई के निर्माता फिल्म से एक विवादास्पद गाना हटाने के लिए तैयार हो गए हैं, जिसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म पर दिए गए स्थगन आदेश को वापस ले लिया है। अब फिल्म तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।

अदालत ने गायक रब्बी शेरगिल की शिकायत के बाद फिल्म पर आठ दिसंबर तक प्रतिबंध के लिए स्थगन आदेश जारी किया था। शेरगिल ने आरोप लगाया था कि फिल्म का एक गीत उनके एलबमआवेंगी जा नाही के गीत पर आधारित है।

फिल्म से जुड़े एक सू़त्र ने बताया कि फिल्म पूर्ववत तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। गीत हटाने और उससे संबधित संगीत को फिल्म में से निकालने के आश्वासन पर प्रतिबंध हटा लिया गया है। हमने ऐसा करने के लिए शपथपत्र दिया है। फिल्म का संगीत पिछले माह जारी किया गया था और शेरगिल ने यह कहते हुए उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाई थी कि फिल्म में गीत जलते हैं उनके गीत बल्लो से मिलता-जुलता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित