
मुंबई। मुंबई में आतंकवादी हमलों को देखते हुए अभय देओल की शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ओए लक्की! लक्की ओए! का प्रदर्शन यहां एक दिन के लिए टाल दिया गया है। शेष भारत में फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।
फिल्म के निर्माता और यूटीवी के सिद्घार्थ राय कपूर ने कहा कि हमने मुंबई में फिल्म का प्रदर्शन शनिवार तक के लिए टाल दिया है। शेष भारत और विदेशों में यह तय समयानुसार ही प्रदर्शित होगी। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और जरूरी होने पर और बदलाव करेंगे। गोवा में 39वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में फिल्म का प्रीमियर किया गया था।