
मुख्य कलाकार : मंदिरा बेदी, अनिल कुंबले, महेश मांजरेकर
निर्देशक : चंद्रकांत कुलकर्णी
तकनीकी टीम : निर्माता- रंगीता प्रीतिश नंदी, प्रीतिश नंदी, गीत- इरफान सिद्दिकी, सौमिक सेन, प्रो.आर एन दूबे, संगीत- संदेश शांडिल्य, कथा-पटकथा- सौमिक सेन, संवाद- अजीत दलवी
मीराबाई नॉट आउट भी एक छोटी फिल्म है। मीराबाई के क्रिकेट प्रेम को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म का कथ्य गहरा नहीं है, फिर भी यह मनुष्य के अंदर मौजूद दीवानगी के चित्रण के कारण छूती है। मीराबाई क्रिकेट की ऐसी दीवानी है कि अपनी सगाई के दिन भी क्रिकेट मैच देखने चली जाती है और सगाई के लिए समय पर नहीं आ पाती। अपनी दीवानगी के एक आयामी होने का उसे एहसास होता है और फिर वह जिंदगी और दीवानगी में संतुलन बिठाती है। मीराबाई की भूमिका में मंदिरा बेदी पर बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे वह बमुश्किल निभा पाती हैं। मीराबाई और मंदिरा बेदी के एक समान दिखने के संवाद और दृश्य फिल्म के कथ्य को कमजोर करते हैं। अनुपम खेर के लिए यह एक और फिल्म भर है। हां, महेश मांजरेकर अभिनेता के तौर पर आकर्षित करते हैं।
* 1/2
-अजय ब्रह्मात्मज