सामान्य फिल्म है डू नॉट डिस्टर्ब

सामान्य फिल्म है डू नॉट डिस्टर्ब

मुख्य कलाकार : गोविंदा, रितेश देखमुख, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, सोहेल खान, रणवीर शौरी, राजपाल यादव, हिमानी शिवपुरी, रितुपर्णो सेनगुप्ता, मनोज पहवा

निर्देशक : डेविड धवन

तकनीकी टीम : निर्माता- वासु भगनानी

हास्य फिल्म बनाने की डेविड धवन की अपनी खास शैली है। वह आम जनता के लिए मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। दर्शकों को हंसाने के लिए फिल्म के पात्रों से मुश्किल और सामान्य परिस्थितियों में कुछ भी करवाते हैं। उनकी नई प्रस्तुती डू नॉट डिस्टर्ब में उनकी पुरानी छाप की झलक दिखाई पड़ती है। इस फिल्म में धवन ने कंफ्यूजन से कॉमेडी पैदा करने की कोशिश है। फिल्म का नायक अमीर व्यवसायी है। उसके विवाहेत्तर संबंध हैं। वह अपनी पत्नी से अपने संबंध को छुपाने के लिए एक वेटर को हायर करता है। व्यवसायी की पत्नी को एक दिन शक हो जाता है। वह अपने पति के पीछे जासूस लगाती है। उधर, व्यवसायी अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे जासूसी के लिए अपने एक मित्र को लगाता है, यह जानने के लिए कि वह नौकर इसकी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ गलत न करे।

गोविंदा फिल्म में व्यवसायी की भूमिका में है और उसकी पत्नी की भूमिका सुष्मिता सेना ने निभाई है। सेन अपनी भूमिका में सहज व सुंदर नजर आतीं हैं। रितेश देशमुख, लारा दत्ता, रणबीर शौरी, सोहेल खान, रितुपर्णो सेन गुप्ता और राजपाल का फिल्म में सही इस्तेमाल नहीं हुआ है। ये फिल्म में जबरदस्ती ठूंसे हुए लगते हैं। फिल्म का संगीत अच्छा है और इसके कुछ गीत कर्णप्रिय हैं। यदि फिल्म की कहानी में जान होती तो कलाकारों का अभिनय मनभावन लगता। हम कह सकते हैं कि डू नाट डिस्टर्ब सामान्य फिल्म है, जिसमें जबरन हास्य उत्पन्न करने की कोशिश की गई है।

रेटिंग-**

रघुवेंद्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(39) वोट का औसत

average:3.512822
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित