आखिरी तीन महीने दसविदानिया

आखिरी तीन महीने दसविदानिया

दसविदानिया रूसी भाषा का शब्द है। इसका अर्थ अलविदा होता है। इसका निर्माण वन मोर थॉट एंटरटेनमेंट और लेमनटी प्रोडक्शन ने मिल कर किया है। लेमनटी प्रोडक्शन विनय पाठक की प्रोडक्शन कंपनी है। विनय पाठक ने पिछले सालों में हिंदी फिल्मों में खास जगह बना ली है। उन्हें भरोसेमंद एक्टर समझा जाने लगा है।

दसविदानिया अमर कौल (विनय पाठक) की कहानी है। वह आम इंसान है, जिसकी जिंदगी दूसरों के लिए बेमानी है। उसके आसपास के लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि अमर कौल की जिंदगी में क्या हो रहा है? अचानक अमर कौल को डॉक्टर बताते हैं कि तीन महीने के अंदर उसकी मौत हो जाएगी। इस निश्चित मौत से बचा नहीं जा सकता। अमर कौल मरने से पहले कुछ जरूरी काम निबटाना चाहता है। वह उन जरूरी कामों की लिस्ट बना कर उन्हें पूरा करना शुरू कर देता है। फिर उसे पता चलता है कि उसने तो अपनी अब तक की जिंदगी यों ही गंवा दी। इस फिल्म में विनय पाठक के साथ रजत कपूर, रणवीर शौरी और सौरभ शुक्ला आदि हैं।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4.166666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित