दर्शक सिनेमाघरों में नहीं गए

दर्शक सिनेमाघरों में नहीं गए

पिछले शुक्रवार को मुंबई हमले से पूरा देश व्यथित, जिज्ञासु और क्रोधित था। सिनेमा देखने जाने में किसी की रुचि नहीं थी। मुंबई हमलों ने सभी को टीवी के सामने बिठा रखा था। नतीजतन ओए लकी! लकी ओए! और सॉरी भाई को अपेक्षित दर्शक नहीं मिले। ओए लकी! लकी ओए! की समीक्षकों ने सराहना की है। मुमकिन है बाद में इसके दर्शक बढ़ें। अभय देओल की इस फिल्म का आरंभिक कलेक्शन पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं रहा। सॉरी भाई का प्रदर्शन और भी बुरा हुआ। रिश्तों के बीच पनपी इस प्रेम कहानी को पांच प्रतिशत ही दर्शक मिले।

सुभाष घई की फिल्म युवराज फ्लाप फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। है न अचंभे की बात।

इस हफ्ते आधा दर्जन फिल्में रिलीज हो रही हैं। 12 दिसंबर को रिलीज हो रही आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी के डर से यह भीड़ बढ़ गयी है। कोई भी उसके साथ आने को तैयार नहीं है।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित