वेलकम: विविधताओं से भरा गीत-संगीत

वेलकम: विविधताओं से भरा गीत-संगीत

निर्माता फिरोज ए. नाडियावाला फिल्म वेलकम का संगीत लेकर हाजिर हैं। रोमांटिक, पंजाबी इंडीपॉप , जैज और सूफियाना अंदाज का गीत-संगीत श्रोताओ को आकर्षित करेगा। सेलिब्रेशन सांग के तौर पर वेलकम का टाइटल गीत एक संगीतमय झलक प्रस्तुत करता है। वेलकम वेलकम.. संगीत की तेज रफ्तार डांसिंग सांग है। गीत के बोल शब्बीर अहमद के हैं और शान, वाजिद एवं सोमैया राव ने स्वरबद्ध किया है। तो आजा साथ जीले ओठ रसीले ते ओठ रसीले.. बोल इब्राहिम अश्क के है। आनंद राज आनंद, शकर महादेवन और श्रेया घोषाल ने शबाब की खूबियो को बहुत ही नजाकत से गाया है। इंशा अल्ला वादा है वादा इश्क का वादा.. सूफियाना रंग मे रंगा प्यार भरा नगमा है। हिमेश का संगीत और समीर के बोल दिल की आरजू बयान करते है। शान, कृष्णा और आकृति कक्कड़ का गायकी अंदाज आकर्षित करता है। तुझे याद करके मुझे चैन आए कोला लाका वेल्लारी.. हिमेश ने बहुत ही मस्तीभरे अंदाज मे गाया है। अगला गीत आनंद राज आनंद के खाते मे गया है। बोल है, से यू वांट वांट आई वांट ए लव एक ऊंचा लंबा कद.. इंडी-पंजाबी का संगम है। किया किया जा किया किया है करम.. इश्क मे डूबा गीत है। आनंद और श्वेता पंडित ने स्वरबद्ध किया है।

मलय बाजपेयी

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(99) वोट का औसत

average:4.373732
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित