जोधा अकबर में रहमान का जादू

जोधा अकबर में रहमान का जादू

एक बार फिर संगीतकार ए. आर. रहमान ने श्रोताओं को निराश नहीं किया है। इस फिल्म में भी उनके द्वारा दिया गया संगीत श्रोताओं को आकर्षित करेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है। सुरों के जादूगर रहमान गुरु फिल्म के बाद जोधा अकबर का संगीत लेकर आए हैं।

पांच गीतों और दो वाद्य धुनों को अभी से श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अजीम ओ शान शहंशाह.. गीत को गाया है मोहम्मद असलम और बोनी चक्रवर्ती ने और कहना गलत नहीं होगा कि इस गीत के साथ उन्होंने ईमानदारी बरती है। इन लम्हों के दामन में.. एक रोमांटिक गीत है जिसे सोनू निगम ने अपने आवाज का जादू दिया है। वहीं दूसरे गानें जश्रन् ए बहारा.. और ख्वाजा मेरे ख्वाजा.. भी कर्णप्रिय हैं।

कुल मिलाकर हर बार की तरह इस बार भी ए. आर. रहमान इस फिल्म में श्रोताओं की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(67) वोट का औसत

average:4.22388
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित