इरोज इंटरनेशनल बैनर अजय देवगन के निर्देशन और विशाल भारद्वाज के संगीत निर्देशन से सजी फिल्म यू मी और हम का संगीत लेकर हाजिर हैं।
इस फिल्म में कुल छह गाने हैं। जिनमें पहले गाना जी ली.. को अदनान सामी और श्रेया घोषाल ने अपने मदहोश कर देने वाले अंदाज में मिलकर गाया है यह एक सालसा डांस नंबर हैं। इस गाने में कुछ स्पैनिश बोल भी हैं। इस एलबम के तीन गानों को अदनान ने अपनी आवाज दी है। ये तीनों ही गाने डुएट हैं इनमें से दो गानों में श्रेया घोषाल ने अदनान के आवाज में अपनी आवाज मिलाई है और एक गाने में सुनीधि चौहान ने साथ दिया है। श्रेया घोषाल की आवाज में ही इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग यू मी और हम.. है। टाइटल सॉन्ग एक बार और दोहराया गया है जो विशाल भारद्वाज की आवाज में है। इस एलबम का एक गीत सैंया.. सुनकर यह महसूस हो जाता है कि इस गीत के पीछे सुनिधि चौहान के अलावा किसी ओर की आवाज हो ही नहीं सकती। यह एक टीजर ट्रैक है। एलबम को चौथा ट्रैक फट्टे.. झुमाने के लिए काफी है यह एक पंजाबी गीत है। दिल धकड़ा है.. भी फास्ट ट्रैक है। मुन्ना धीमन के लिखे बोल तारीफ के काबिल हैं।
कुल मिलाकर इस फिल्म के गीत सुनने लायक हैं। सभी तो नहीं पर हां दो गाने कर्णप्रिय हैं एक तो टाइटल सॉन्ग और दूसरा अदनान और श्रेया की आवाज में जी ली.. जिससे इस एलबम की ओपनिंग हुई है। उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म भी अच्छी होगी।