क्रेजी 4 के संगीत में नहीं है दम

क्रेजी 4 के संगीत में नहीं है दम

जावेद अख्तर और राजेश रोशन की सुपरहिट जोड़ी के बावजूद क्रेजी 4 का संगीत लोकप्रियता के पायदान पर फिसड्डी साबित हो रहा है।

जयदीप सरीन निर्देशित इस फिल्म में सुनिधि चौहान और कृति सगाथिया की आवाज में देखता है तू क्या.. एक अलग तरह का गीत है। जावेद अख्तर ने इस गीत को लिखा है। हालांकि इस गीत को वैसी प्रशंसा नहीं मिल रही है जैसा कि पहले राजेश रोशन के संगीतबद्ध गीतों को मिला करती थी।

कई गायकों द्वारा प्रस्तुत गीत एक रुपया.. को भी लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। फिल्म में एक राष्ट्र प्रेम गीत जन गण मन.. भी है। हालांकि, इस गीत में कुछ नया नजर नहीं आया है। यदि क्रेजी 4 के सभी गीतों को ध्यान पूर्वक सुना जाए तो यह पता चलता है कि इन गीतों में वैसी लय नहीं है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ले। राजेश रोशन भी संगीत के मामले में अपने पुराने लय को क्रेजी 4 में शामिल नहीं कर पाए हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(40) वोट का औसत

average:3.2
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित