मधुर गीतों से भरा है अगली और पगली का संगीत

मधुर गीतों से भरा है अगली और पगली का संगीत

नई दिल्ली। आमतौर पर यह माना जाता है कि हास्य फिल्मों में संगीत का बहुत अधिक योगदान नहीं होता लेकिन आगामी 25 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म अगली और पगली इसका अपवाद है।

इस फिल्म का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया है जबकि गीत अमिताभ वर्मा लिखे हैं। फिल्म में इश्क बेक्टर और अनुष्का मनचंदा का गाया हिंदी पंजाबी गीत करले गुनाह अंखियां मिला के बहुत मधुर बन पड़ा है। अनु मलिक, वसुंधरा दास और दिब्येंदु मुखर्जी की आवाज में शट अप आ नचले विविधता से भरपूर है।

पंजाबी-हिन्दी मिक्स गीत ताली में ताली हो गई को हर्द कौर, अनमोल मलिक और मीका ने काफी अलग अंदाज में गाया है। इसी तरह मोहित चौहान की आवाज में ये नजर आए-जाए भी श्रोताओं को निराश नहीं करता।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(36) वोट का औसत

average:3.583336
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित