मुझसे धन ऐंठना चाहते थे संपत: राकेश रोशन

मुझसे धन ऐंठना चाहते थे संपत: राकेश रोशन

मुंबई। फिल्म क्रेजी 4 के अंतत: रिलीज होने के बाद इसके निर्माता राकेश रोशन ने संगीत संयोजक राम संपत्त पर आरोप लगाया कि उसकी योजना निर्माता से धन ऐंठने की थी।

इस फिल्म में कापीराइट उल्लंघन के मामले में संपत्त ने उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था। बाद में रोशन और संपत्त के बीच अदालत के बाहर समझौता हो गया था। रोशन ने आरोप लगाया कि संपत्त ने इस मामले में समय का फायदा उठाते हुए फिल्म के रिलीज होने से कुछ ही समय पहले यह मामला दायर किया ताकि वह मजबूरी में उनके साथ समझौता कर लें।

गौरतलब है कि संपत्त ने आरोप लगाया था कि क्रेजी 4 फिल्म के दो गानों में विज्ञापन फिल्म के लिए तैयार की गयी उसकी धुनों की नकल की गयी है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित