क्रेजी 4 के लिए क्रेजी हुए दर्शक

क्रेजी 4 के लिए क्रेजी हुए दर्शक

मुंबई। राकेश रोशन की चर्चित फिल्म क्रेजी 4 और अजय देवगन की पहली निर्देशित फिल्म यू मी और हम दोनों ही को आज बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली।

क्रेजी 4 को शाहरुख और रितिक रोशन जैसे सितारों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिनकी मौजूदगी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत दिलाने में मदद की। वास्तविकता यह है कि सिनेप्रेमी पहले हफ्ते में नयी ब्लाकबस्टर को देखने से चूकना नहीं चाहेंगे। क्रेजी 4 में एक ही धुन पर शाहरुख और रितिक को थिरकते हुए और यू मी और हम में काजोल का धमाकेदार अभिनय देखने के लिए दर्शकों की अपार भीड़ खिंचीं चली आ रही है।

ट्रेड समीक्षकों का कहना है कि क्रेजी 4 के दो गीत के धुन की चोरी के आरोप के कारण एक हफ्ते से अधिक समय तक चर्चा में रहने के बाद आज सिनेमाघर खचाखच भरे थे। दर्शक यहां शाहरुख और रितिक को देखने के लिए आये थे।

ट्रेड समीक्षकों ने कहा कि शाहरुख और रितिक का आइटम नंबर बहुत अच्छा बन पड़ा है और अरशद वारसी, राजपाल यादव, सुरेश मेनन और इरफान खान का सधा हुआ अभिनय कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित