शाहरुख का स्टूडियो और रितिक का आइटम

शाहरुख का स्टूडियो और रितिक का आइटम

नई दिल्ली। अभिनेता रितिक रोशन के होम प्रोडक्शन फिल्म क्रेजी 4 के बारे में लिखा तो बहुत कुछ गया है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका एफएक्स गीत शाहरुख खान के रेड चिल्ली स्टूडियो में तैयार किया गया।

रितिक ने बताया, क्रेजी 4 का मेरा आइटम नंबर एफएक्स शाहरुख खान के रेड चिल्ली स्टूडियो में तैयार किया गया है। मैंने जैसा चाहा था उन्होंने बिल्कुल वैसा ही काम किया है। गौरतलब है कि रितिक ने पहली बार आइटम नंबर किया है। वह बताते हैं, क्रेजी 4 में आइटम नंबर करने के लिए जब पापा ने मुझसे कहा तो घुटने में चोट की वजह से मैंने मना कर दिया। ऐसे में शाहरुख ने हमारा साथ दिया।

इस बीच घुटने की चोट से मैं किसी तरह थोड़ा बाहर आया तो अंतिम क्षणों में मेरा आइटम नंबर तैयार किया गया। इस बीच भी चोट से मैं पूरी तरह नहीं उबर पाया था इसलिए बहुत अच्छा नहीं कर पाया। हां, इतना जरूर है कि इसकी वजह से मैंने कुछ नए स्टेप्स भी सीख लिए। उम्दा डांसर और महान परफॉर्मर होने के अलावा रितिक की तकनीकी चीजों पर भी अच्छी पकड़ है। वह कहते हैं, अपने होम प्रोडक्शन के दौरान मैं हमेशा ही तकनीकी चीजों को ध्यान में रखता हूं। पिता की फिल्मों में मैं पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी संभालता हूं। लेकिन रेड चिल्ली स्टूडियो में इस आइटम नंबर को बखूबी तैयार किया गया। परिणामस्वरूप मुझे उसमें काट-छांट की जरूरत महसूस ही नहीं हुई।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित