लव स्टोरी 2050 के प्रीमियर में सिल्वर कार्पेट वेलकम

लव स्टोरी 2050 के प्रीमियर में सिल्वर कार्पेट वेलकम

मुंबई। अभी तक हमने रेड कार्पेट वेलकम और ग्रीन कार्पेट वेलकम के बारे में सुना था। पहली बार लव स्टोरी 2050 के प्रीमियर में सिलवर कार्पेट वेलकम होगा। फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने एक खास बातचीत में फिल्म के मिजाज को देखते हुए सिल्वर कार्पेट वेलकम के बारे में सोचा गया है। लव स्टोरी 2050 फ्यूचरिस्टिक फिल्म है, इसलिए हमलोगों ने तय किया कि क्यों न रेड या ग्रीन की जगह सिल्वर कार्पेट वेलकम किया जाए। पारंपरिक रूप से विशेष अवसरों पर मेहमानों का रेड कार्पेट वेलकम किया जाता है। पिछले साल आईफा ने ग्रीन कार्पेट वेलकम का चलन आरंभ किया। इस साल बैंकाक में गीन कार्पेट वेलकम ही किया गया था। क्या इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और फिल्म के हीरो हरमन बवेजा सिल्वर ड्रेस पहनेंगे? प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अभी हमने इस संबंध में फैसला नहीं किया है। हमलोगों ने ड्रेस डिजाइनरों से इस मौके के लिए खास ड्रेस मंगवाए हैं। उनमें से जो पसंद आएगा, हम वही पहनेंगे। प्रियंका चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि फिलहाल फिल्म में पहने गए कॉस्टयूम भी पहनने का इरादा नहीं है। लंदन में प्रीमियर के आयोजन के संबंध में पूछने पर प्रियंका ने कहा कि इसी थिएटर में कृष का प्रीमियर हुआ था और कृष बड़ी हिट साबित हुई थी। मैं उम्मीद करती हूं कि लव स्टोरी 2050 भी बड़ी हिट होगी। अमूमन हीरो-हीरोइन अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों के प्रोमोशन के लिए पूरा वक्त निकालते हैं? लव स्टोरी 2050 के संबंध में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह होम प्रोडक्शन जैसा ही है। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म एक लंबे गैप के बाद आ रही है। मैं चाहती हूं कि अपने दर्शकों को फिल्म के बारे में सब कुछ बताऊं और उन्हें फिल्म देखने के लिए प्रेरित करूं।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित