भांजे की फिल्म के लिए आमिर का आमंत्रण

भांजे की फिल्म के लिए आमिर का आमंत्रण

मुंबई। आमिर खान ने अपने भांजे की फिल्म जाने तू या जाने ना के प्रीमियर के लिए फिल्म इंडस्ट्री की सभी बड़ी हस्तियों समेत सभी अतिथियों को स्वयं फोन कर आमंत्रित किया है। पिछले दो दिनों से आमिर खान स्वयं सभी को इस प्रीमियर के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बच्चन परिवार के सदस्यों, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, अनिल अंबानी, कुमार मंगलम और राम गोपाल वर्मा आदि से प्रीमियर में आने का आग्रह किया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सभी का ध्यान इस पर लगा है कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और राम गोपाल वर्मा जाने तू या जाने ना के प्रीमियर में जाते हैं या नहीं। इन तीनों से आमिर के कथित मनमुटाव के मद्देनजर ही इस पर ध्यान दिया ज रहा है। इस बार आमिर खान ने फिल्म पत्रकारों और समीक्षकों से भी स्वयं बात की और उन्हें भांजे की फिल्म में आने के लिए कहा। आमिर खान के एक करीबी ने बताया कि वे अपने भांजे की फिल्म का भव्य प्रीमियर करना चाहते हैं,इसलिए उन्होंने सभी को स्वयं आमंत्रित करने का फैसला किया। 4 जुलाई को सभी जगह रिलीज हो रही जाने तू या जाने ना का प्रीमियर मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित एक मल्टीप्लेक्स में 3 जुलाई को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जाने तू ़ ़ ़ के साथ रिलीज हो रही लव स्टोरी 2050 का प्रीमियर 2 जुलाई को लंदन में हो रहा है।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित