रणवीर की अगली और पगली के बाद गुड लक

रणवीर की अगली और पगली के बाद गुड लक

मुंबई। बालीवुड अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों काफी व्यस्त हैं। एक अगस्त को पर्दे पर उनकी दो फिल्में अगली और पगली और गुड लक एक साथ प्रदर्शित होंगी।

दोनों फिल्मों को लेकर रणवीर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा किगुड लक फिल्म चुंबनों को लेकर है। मुझे आशा है कि यह लोगों को पसंद आएगी।

अगली और पगली में रणवीर मल्लिका शेरावत के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में वे मल्लिका के हाथों खूब चांटें खाते नजर आएंगे। रणवीर ने कहा कि मैं पहली बार मल्लिका के साथ फिल्म नहीं कर रहा हूं। इससे पहले भी मैंने उनके साथ फिल्में की है। यह एक कॉमेडी फिल्म है।

रणवीर ने कहा कि मल्लिका उनसे बड़ी स्टार हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट रूप से कहता हूं कि किसी भी फिल्म को मैं अकेले सफल नहीं बना सकता। बालीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रणवीर ने कहा कि वे अपने काम से संतुष्ट हैं। अगली और पगली और गुड लक के अलावा अगस्त में उनकी एक और फिल्म सिंह इज किंग प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित