99 नहीं, 900 थप्पड़ पड़े रणवीर को...

99 नहीं, 900 थप्पड़ पड़े रणवीर को...

मुंबई। मल्लिका शेरावत ने रणवीर शौरी के गाल पर निन्यानबे नहीं नौ सौ थप्पड़ जड़े हैं। ये वाकया अगली और पगली की शूटिंग के दौरान हुआ। अगली और पगली में मल्लिका शेरावत इक्कीसवीं सदी की आधुनिक महिला की भूमिका निभा रही है जो अपने प्रेमी को थप्पड़ मारने में भी नहीं हिचकती है। अपने कैरेक्टर से विपरीत मल्लिका आज भी छोटे शहर के संस्कारों से जुड़ी हैं। ऐसे में, शूटिंग के दौरान रणवीर को बार-बार थप्पड़ मारने में वे हिचकिचा रही थीं। इसलिए थप्पड़ वाले दृश्य स्वाभाविक नहीं लग रहे थे और रीशूट करने पड़ रहे थे। मल्लिका की परेशानी समझते हुए रणवीर ने अपनी ओर से प्रयास शुरू किया। रणवीर ने मल्लिका के साथ रिहर्सल करना शुरू किया। रणवीर ने मल्लिका को निर्देश दिए कि वे उन्हें अलग-अलग भावों में थप्पड़ मारे। इस तरह रणवीर शौरी को मल्लिका के नौ सौ थप्पड़ों का शिकार होना पड़ा। अगली और पगली के निर्देशक सचिन खोट इन दोनों कलाकारों के समर्पण से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, रणवीर और मल्लिका बेहद प्रोफेशनल और नेचुरल एक्टर हैं। मैं हैरान था यह देखकर कि मल्लिका के साथ बैठकर रणवीर उन्हें थप्पड़ मारने के अलग-अलग तरीके सीख रहे हैं।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित