बचना ऐ.. में कई साहसिक दृश्य किए हैं लांबा ने

बचना ऐ.. में कई साहसिक दृश्य किए हैं लांबा ने

नई दिल्ली। प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्म बचना ऐ हसीनों सुर्खियों में है। फिल्म की अभिनेत्री मिनीषा लांबा भी अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लांबा ने बताया कि फिल्म में उन्होंने कई साहसिक दृश्य किए हैं। लांबा ने कहा कि फिल्म में उन्होंने बाइक और समुद्र में जहाज भी चलाए हैं। फिल्म में वे रणबीर कपूर की पहली प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में लांबा ने कहा कि वे अमृतसर की एक 17 वर्षीया किशोरी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही हूं। दरअसल, वह खुद भी पंजाबी हैं।

उन्होंने कहा कि मैं फिल्म में पटियाला सलवार और कुर्ती में नजर आऊंगी। मुबंई में कॉलेज की लड़कियों में बीच इन दिनों यह पहनावा काफी लोकप्रिय है, मुझे नहीं पता की दिल्ली की लड़कियों के बीच यह लोकप्रिय है या नहीं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:2.8
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित