भ्रम तोड़ेंगी कंगना

भ्रम तोड़ेंगी कंगना

अभिनेत्री कंगना राणावत यह सुन सुनकर थक चुकी हैं कि वे सिर्फ दर्द भरी भूमिकाएं निभाने में ही सक्षम हैं। अब उन्होंने तय किया है कि भविष्य में ऐसी फिल्मों का चयन करेंगी, जो लोगों का यह भ्रम तोड़ सके कि वे खास किस्म की भूमिका ही निभा सकती हैं। दरअसल, कंगना खुद को कुशल अभिनेत्री मानती हैं। उन्होंने तय किया है कि वे दर्शकों के बीच यह बात साबित करके रहेंगी। इस दिशा में उन्होंने पहला कदम उठा लिया है। हाल में उन्होंने अनिल कपूर के होम प्रोडक्शन की कॉमेडी फिल्म नो प्रॉब्लम साइन की है। इसमें वे अक्षय खन्ना के साथ होंगी। अक्षय के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। इन दोनों के अलावा, फिल्म में संजय दत्त और सुष्मिता सेन भी नजर आएंगे। अनीस बज्मी फिल्म का निर्देशन करेंगे।

उनकी एक मित्र बताती हैं, कंगना ने अपनी इमेज बदलने के मकसद से अनिल कपूर की फिल्म नो प्रॉब्लम साइन की है। इसमें उनकी भूमिका हमेशा हंसने-मुस्कुराने वाली लड़की की होगी। अब तक दर्शकों ने उन्हें बड़े पर्दे पर अधिकतर रोते हुए या फिर दुखी लड़की के रूप में देखा है। फिल्म का एक खास आकर्षण अक्षय खन्ना के साथ उनकी जोड़ी भी है। कंगना को यकीन है कि इस फिल्म से वे लोगों की इस सोच को बदल देंगी कि वे रोने-धोने वाली भूमिकाएं ही कर सकती हैं। अभी कंगना हैदराबाद में चिरंजीवी के साथ अपनी पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उसके बाद वे नो प्रॉब्लम की शूटिंग आरंभ करेंगी। कंगना अपनी फिल्म काइट्स से भी ढेर सारी उम्मीदें लगाए बैठी हैं। वे रितिक के साथ अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार कर रही हैं। कंगना को उम्मीद है कि काइट्स से भी उनके बारे में लोगों की सोच बदलेगी।

मुंबई प्रतिनिधि

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित