गंभीर अदाकारा है राइमा सेन

गंभीर अदाकारा है राइमा सेन

जन्मदिन- 11 नवंबर 1979

जन्मस्थान- कोलकाता

कद- 5 फुट 4 इंच

छोटी बहन रिया सेन से विपरीत राइमा सेन की छवि एक गंभीर अदाकारा की है। ऐसा कहा जाता है कि राइमा में उनकी नानी सुचित्रा सेन की छवि झलकती है। यूं तो राइमा की मातृभाषा बंगाली है, पर वे तेलगू और हिन्दी फिल्मी दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होती रही हैं। हालांकि, हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वे स्वयं को अभी तक पूरी तरह स्थापित नहीं कर पायी हैं फिर भी, उनका प्रयास जारी है। भाषाओं की दीवारे तोड़ती इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के फिल्मी कैरियर का आगाज शबाना आजमी के साथ गॉडमदर से हुआ जिसमें उन्होंने छोटी, मगर दमदार भूमिका निभायी। उसके बाद राइमा ने बंगाली फिल्मों की ओर रूख किया। साथ-साथ, वे हिन्दी फिल्मों में भी दिखती रहीं। इन दिनों राइमा पुन: हिन्दी फिल्मों को लेकर गंभीर हो गयी हैं।

दस, परिणीता, हनीमून ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड, एकलव्य और मनोरमा सिक्स फीट अंडर में उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्मी चकाचौंध से दूर साधारण जीवन जीने में यकीन करने वाली राइमा की आनेवाली फिल्मों में बालाजी टेलीफिल्म्स की सी-कंपनी उल्लेखनीय है।

फिल्मों में अभी तक के अपने अनुभव को राइमा सीखने की प्रक्रिया मानती हैं। वे कहती हैं, अभी तक के अपने सफर को मैं लर्निग एक्सपीरिएंस केतौर पर देखती हूं। छोटे से कैरियर में कई बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम किया है। उनकेसाथ काम करने का अनुभव मेरे लिए बेहद खास है। कुल मिलाकर अपने फिल्मी सफर से खुश हूं लेकिन, मुझे लगता है कि और अच्छा कर सकती हूं। खुद को बहुत लकी समझती हूं कि मुझे सही समय पर सही स्क्रिप्ट मिली।

करियर की मुख्य फिल्में

1999- गॉडमदर- सेजल

2001- दमन- दीपा शुक्ला

2003- चोखेर बाली- आशालता

2003- फंटूश- जुनाली

2005- परिणीता- कोयल

2005- दस- प्रिया

2005- अंतरमहल- रूक्मिणी

2007- एकलव्य- प्रिंसेस नंदिनी

2007- हनीमून ट्रैवेल्स प्राइवेट लिमिटेड- मिली सेन

2007- मनोरमा सिक्स फीट अंडर- शीतल

2007- अनुरानन- प्रीति

आने वाली फिल्में- मुंबई कटिंग, सी कंपनी, सनग्लासेस।

-सौम्या अपराजिता

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:2.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित