वापस

बारिश की खलल से तीसरा टेस्ट ड्रा

बारिश की खलल से तीसरा टेस्ट ड्रा

बर्मिघम। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रा हो गया। बारिश के कारण पांचवें और अंतिम दिन का खेल भी नहीं हो सका। इस टेस्ट में तीन दिन का खेल बिना कोई गेंद फेंके रद कर दिया गया।

तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने विजडन ट्राफी बरकरार रखी। मेजबान टीम ने लॉ‌र्ड्स में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से और ट्रेंटब्रिज में नौ विकेट से पराजित किया था। दिनेश रामदीन के शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 426 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड ने चौथे दिन पांच विकेट पर 221 रन बना लिए थे। वह 205 रन पीछे था और फालोऑन बचाने के लिए उसे 56 रन और चाहिए थे। इयान बेल अपने घरेलू मैदान पर 76 रन बनाकर नाबाद रहे। नाइटवॉचमैन स्टीवन फिन ने अपना खाता नहीं खोल सके। 11वें नंबर 95 रनों की विश्व रिकार्ड पारी खेलने वाले टीनो बेस्ट को मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं कैरेबियाई बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।