बल्लेबाजी में असफल रही टीम इंडिया   
 
 

[रवि शास्त्री की कलम से]

चौथे वनडे मैच में भारत की हार के लिए गौतम गंभीर की अनुपस्थिति या फिर नए खिलाड़ी को तीसरे नंबर पर भेजने का बहाना बनाया जा सकता है। साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर टास के लिए प्रश्न उठाया जा सकता है। इसके अलावा मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के गलत आउट को भी एक बहाने के तौर पर पेश किया जा सकता है। मगर सच कहा जाए तो भारतीय टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह से असफल रही।

किसी भी खिलाड़ी ने मोर्चा नहीं संभाला और एक-एक कर सभी अपना विकेट गंवाते गए। भारतीय कप्तान के लिए यह एक सबक होगा कि उनके युवा खिलाडि़यों ने इस मैच में कुछ खास नहीं किया। निर्णायक घड़ी में भारत के युवा खिलाड़ी विराट कोहली, सुरेश रैना रविंद्र जडेजा छटपटा कर रह गए। कोहली के पास एक अच्छी शुरुआत का मौका था। उसी तरह रैना को निचले क्रम में अपनी उपयोगिता दिखाने का अवसर था। जडेजा के लिए भी यह एक वक्त था जिसमें वह दिखा सकते थे कि विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चार मैच खेलने के पीछे उनकी गेंदबाजी ही एकमात्र सहारा नहीं है। ये खिलाड़ी जितनी जल्दी परिपक्व होंगे, टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप उतनी ही मजबूत होगी। जैसा कि कहा जाता है कि शीर्षक्रम को ज्यादा जिम्मेदारी उठानी होगी और उन्हें तीन अंक के निजी स्कोर बनाने होंगे।

गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण में भारतीय टीम कभी भी बहुत मजबूत नहीं थी। पर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के लिए तो सोमवार का दिन क्षेत्ररक्षक के रूप में लाजवाब रहा। मोहाली के मैदान में भारतीय खिलाडि़यों का प्रयास हाल के वर्षो में सबसे बढि़या रहा। इससे भला बढि़या उदाहरण क्या हो सकता है कि भारतीय खिलाडि़यों ने चार आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन आउट किया? इससे पता चलता है कि भारतीयों ने कितना शानदार क्षेत्ररक्षण किया। फिर बाद में आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी युवराज सिंह को एक तेज थ्रो पर रन कर दिया।

मगर युवराज का विकेट बड़े ही निर्णायक समय में गिरा। इससे भारतीय टीम काफी प्रभावित हुई। इसके बाद डग बोलिंगर ने 32वें ओवर में भारतीय टीम को बैकफुट पर ला दिया। नाथन हौरित्ज ने गेंद की गति में परिवर्तन कर अपनी स्पिन की भरपाई की। क्रिकेट में शीर्षक्रम का ध्वस्त होना कोई नई बात नहीं है। हरभजन सिंह व प्रवीण कुमार निचले क्रम में मोर्चा संभाल सकते थे। मगर मोहाली के मुद्दे कुछ अलग थे।

[टीसीएम]

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(8) वोट का औसत

average:3.875
Saving...