अब होगा रोचक मुकाबला   
 
 

[अनिल कुंबले की कलम से]

सात वनडे मैचों की सीरीज या फिर पांच में कौन सबसे बढि़या है, के मुद्दे पर लंबी बहस के बाद यह मामला तीन मैचों की सीरीज पर आकर थम गया है। सीरीज 2-2 की बराबरी के बाद अब बाकी के तीन मैचों में जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसी का सीरीज पर कब्जा होगा। अब तो हर किसी को यही उम्मीद है कि मौजूदा सीरीज काफी रोचक व करीबी होगी।

यहां से दोनों टीमें आगे के मैचों में अपना सब कुछ झोंक देंगी। इस बीच आस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लग गया। पहले से ही अपने खिलाडि़यों के चोटिल होने की समस्याओं से जूझ रही कंगारू टीम को पीटर सिडल के रूप में एक और झटका लगा है। सिडल ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। मगर इन तमाम दिक्कतों के बावजूद आस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने अपना आत्मविश्वास नहीं हिलने दिया है और इसका श्रेय उन्हें जरूर मिलेगा। मुख्य बात यह है कि आस्ट्रेलिया व भारत की टीम के लिए यह नए सत्र की शुरुआत है।

भारत में घरेलू सत्र की शुरुआत रणजी ट्राफी के मैच के साथ प्रारंभ हो गया। वहीं आस्ट्रेलिया की टीम के लौटने के बाद वहां भी घरेलू सत्र की शुरुआत हो जाएगी। खासकर आस्ट्रेलिया में इस बार घरेलू सत्र में नए खिलाडि़यों को खेलने को मौका जरूर मिलेगा, क्योंकि जब वहां नया सत्र प्रारंभ होगा तो उसके बहुत से खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। इससे आस्ट्रेलिया में नई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। एक अहम बात यह है कि दुनिया के किसी न किसी भाग में साल भर क्रिकेट खेले जाने से इन घरेलू मैचों का महत्व थोड़ा कम हो गया है। इस मौजूदा सीरीज में आस्ट्रेलिया की ओर से सबसे बढि़या नहीं बल्कि वही खिलाड़ी खेलेंगे जो फिट व उपलब्ध हैं। जबकि भारत के लिए ऐसी बात नहीं है। हैदराबाद में गौतम गंभीर खेल सकते हैं, क्योंकि वे फिट हो चुके हैं। इसलिए भारतीय टीम को अपनी श्रेष्ठ टीम चुनने का मौका है।

भारतीय टीम ने मोहाली में लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ी जल्दबाजी दिखा दी। हालांकि लक्ष्य बड़ा नहीं था। भारत की बल्लेबाजी अच्छी है। केवल नए व युवा खिलाडि़यों को ही अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत है। यहां रविंद्र जडेजा की भूमिका को परखने की जरूरत है। जडेजा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, मगर बल्ले के साथ उनका प्रदर्शन ठीक नहीं है। इसलिए अमित मिश्रा को यहां खिलाने पर विचार किया जा सकता है। हैदराबाद का विकेट बल्लेबाजों की मददगार साबित होगी और यहां एक बड़ा स्कोर खड़ा हो सकता है।

[ह्वाकआई कम्युनिकेशंस]

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...