नई दिल्ली। राजस्थान रायल्स के क्रिकेटर अंजिक्या रहाणे खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के लिए अपनी नींद नहीं खोना चाहते और केवल अपने गेम पर ध्यान लगाकर खुश हैं।
रहाणे ने कहा कि मैं चयन के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मेरा ध्यान सिर्फ मेरे वश की चीजों पर है। मैं सिर्फ अपने गेम पर ध्यान लगा रहा हूं और खुद में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ भी साबित नहीं करना है। मैं क्रिकेट इसलिए खेलता हूं क्यों यह मेरा जुनून है।
रहाणे ने हाल में आईपीएल में अपनी सफलता का श्रेय टीम के सलाहकार और आदर्श राहुल द्रविड़ को दिया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि मैंने द्रविड़ से काफी चीजें सीखी हैं। अपने कैरियर में शीर्ष पर पहुंचने के बावजूद वह कभी भी रास्ते से नहीं भटके। मैंने आईपीएल से पहले लगे शिविर के दौरान उनसे काफी चर्चा की। उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं संख्या के बारे में नहीं सोचूं और सिर्फ अपने खेल का लुत्फ उठाउूं। यह सलाह सचमुच मेरे लिए कारगर साबित हो रही है।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।