वापस

मैं अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं

मैं अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं

नई दिल्ली। भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने कहा कि वह प्रत्येक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर अपना स्तर सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन पांच में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले ओझा ने यहां होने वाले मैच से पहले कहा कि मैं अपनी विकेटकीपिंग से संतुष्ट हूं, मैं हर टूर्नामेंट [घरेलू टूर्नामेंट] प्रत्येक गेम में सुधार करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं सिर्फ इतना ही कर सकता हूं।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ ग्रीम स्मिथ के साथ उनका पारी का आगाज करना सभी को याद है लेकिन वह पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उस प्रदर्शन का दोहराव नहीं कर सके जिसके लिए उनका बल्लेबाजी स्थान क्रम जिम्मेदार रहा।

इस सत्र में पारी का आगाज करने वाले ओझा को अनुभवी श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने के कारण निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी।

इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि मैं अंतिम दो-तीन ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन जुटाने की कोशिश कर रहा हूं।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।