कोलकाता। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के लिए खेलने वाले क्रिस गेल को अपनी पूर्व टीम केकेआर से कोई शिकायत नहीं है। मैच के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान से गले मिलने वाले गेल ने कहा कि नाइटराइडर्स के प्रति उनके मन में दुर्भावना नहीं है।
शाहरुख को दोस्ताना बर्ताव करने वाले इंसान बताते हुए गेल ने कहा कि कुछ साल पहले मैं केकेआर का हिस्सा था। शाहरुख काफी प्यारे और सम्माननीय इंसान हैं। उन्हें फिर देखकर अच्छा लगा। मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। हम सभी एक परिवार की तरह हैं। मैदान पर दोनों टीमें जीतना चाहती हैं, लेकिन इस प्रारूप में कोई मनमुटाव की जगह नहीं है।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।