वापस

कोलकाता से गंभीर को समर्थन की उम्मीद

कोलकाता से गंभीर को समर्थन की उम्मीद

कोलकाता। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर की नजरें अब पुणे वारियर्स से बदला चुकता करने पर है जिसकी कप्तानी कोलकाता के चहेते दादा सौरव गांगुली कर रहे हैं। गंभीर ने पुणे के खिलाफ होने वाले आगामी मैच के लिए कहा कि जिस तरह से हम खेले हैं, मुझे लगता है कि लोग केकेआर का समर्थन करेंगे। यह कोलकाता की टीम है। कोई और टीम कोलकाता की नहीं है। मेरे लिए यह केकेआर बनाम पुणे वारियर्स मैच है। लोग हमारे साथ हों या नहीं, लेकिन केकेआर कोलकाता की टीम है। हम कोलकाता के लोगों को खुश करने के लिए खेल रहे हैं। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकाबला नहीं है। अनियमित आफ स्पिनर युसूफ पठान की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि उसने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रिस गेल के खिलाफ उसने रनों का प्रवाह रोका जिससे मैच का नक्शा बदल गया। उन्होंने कहा कि युसूफ भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में से है।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।