मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने पिछले मैच में वानखेड़े स्टेडियम की पिच की आलोचना की थी और आज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम हर तरह की परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार कर रही है क्योंकि वे नहीं जानते कि रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में पिच कैसा बर्ताव करेगी।
रोहित ने 29 अप्रैल को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हुए मैच की जिक्र करते हुए कहा, हम नहीं जानते कि विकेट कैसा होगा। पिछली बार जब हम यहां खेले थे तो यह उछाल भरा था और हमे लग रहा था कि हम आस्ट्रेलिया में पर्थ की विकेट पर खेल रहे हैं। उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हम नहीं जानते कि कल यह विकेट कैसा होगा। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि हमें यहां कैसा विकेट मिलता है। आपने देखा होगा कि मैच से पहले ट्रेनिंग सत्र में खिलाड़ी तैयारियां कर रहे हैं। स्पिनर, तेज गेंदबाज पसीना बहा रहे हैं। हम चाहते हैं कि सभी इस पिच के लिए तैयार रहें। आप नहीं जानते कि पिच कल के मैच में कैसा बर्ताव करेगी।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।