कोलकाता। प्रिंस आफ कोलकाता सौरव गांगुली जैसे ही ईडेन गार्डस पर मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम से पुणे वारियर्स की जर्सी में बाहर निकले तो स्टेडियम पर लगी विशाल स्क्रीन पर संदेश था, केकेआर ईडन गार्डस पर दादा की वापसी का स्वागत करता है।
गांगुली सीधे नेट पर चले गए और आधा घंटा अभ्यास किया। दर्शक दीर्घा से लगातार दादा दादा का शोर गूंजने लगा। शहर के लाड़ले बेटे गांगुली को चारों तरफ से जबर्दस्त समर्थन मिला। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो नर्वस हूं। लेकिन यहां लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा, यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मैदानों में से है लिहाजा यहां खेलना अच्छा लगता है। यहां कुछ नहीं बदला है। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा, गांगुली के लिए पहली चुनौती ड्रेसिंग रूम में अपने लिए जगह तलाशना होगी। जब आप इतने साल तक एक ही स्थान पर खेलते हैं तो ड्रेसिंग रूम में कोई जगह आपकी पसंदीदा हो जाती है। मुझे यकीन है कि मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम में उसे अटपटा लग रहा होगा।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।