पाल्लेकल। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने कम स्कोर बनाने के बावजूद मैच को बराबरी पर ला दिया। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 226 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तानी गेंदबाजों ने 44 रन पर तीन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल जोरदार बारिश से दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। श्रीलंका की ओर से थरंगा परानाविताना 13 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि दिनेश चांदीमल (8), कुमार संगकारा (00) और कप्तान माहेला जयवर्द्धने (12) सस्ते में आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान ने दो और तेज गेंदबाज मुहम्मद समी ने एक विकेट लिया। इससे पहले, थिषारा परेरा (63/4) और रंगना हेराथ (40/3) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान की पहली पारी 72.5 ओवरों में 226 रनों पर समेट दी। पाकिस्तान के लिए असद शफीद ने सबसे अधिक 75 रन बनाए। कप्तान मिस्बाह उल हक ने 40 रन जोड़े। अजहर अली और यूनिस खान खाता नहीं खोल सके जबकि मुहम्मद हफीज ने 22 तथा तौफीक उमर ने 29 रनों का योगदान दिया। अदनान अकमल ने भी 24 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से नुवान कुलशेखरा ने दो विकेट चटकाए।
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। कोलंबो में खेला गया दूसरा मैच ड्रॉ रहा था, जबकि गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने 209 रनों से जीत दर्ज की थी।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।