वापस

फाइनल में रन बनाकर रोमांचित हूं

फाइनल में रन बनाकर रोमांचित हूं

[जैक्स कालिस की कलम से]

क्या यादगार रात थी। मेरे करियर के सबसे बेहतरीन लम्हों में से एक। नजर जिधर जाती थी उधर ऊर्जा और रोमांच से भरे लोग नजर आ रहे थे। रोमांचक फाइनल के साथ टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ।

चेन्नई के लिए सबसे संतुष्ट करने वाली बात यह रही कि उन्होंने ट्राफी हमें सौगात में नहीं दी। उनका प्रदर्शन जानदार था और उनके निर्णय भी सही थे। हमें मालूम था कि यह फाइनल है और यहां उनका खेल और भी निखरने वाला है। दोनों टीमों में ज्यादा फर्क नहीं था। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन हमारी टीम [केकेआर] बीस साबित हुई।

बालाजी की चोट की वजह से हमने आखिरी समय में टीम में बदलाव किए और इस वजह से ब्रेंडन मैक्कुलम को बेंच पर बैठना पड़ा। इस निर्णय से मैक्कुलम को दुख जरूर हुआ होगा, लेकिन उन्होंने टीम भावना का परिचय देते हुए इस निर्णय को सहर्ष स्वीकारा और बिस्ला की हौसलाअफजाई में लग गए।

केकेआर टीम की इसी एकजुटता ने जीत में अहम भूमिका निभाई। इस सत्र में मैं बल्ले के साथ खास सफल नहीं रहा, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर मैंने कुछ रन बनाए और फाइनल में रन बनाकर मैं रोमांचित हूं। अब मैं कुछ दिन आराम करना चाहता हूं, जिसके बाद मुझे अपनी राष्ट्रीय टीम [दक्षिण अफ्रीका] की ओर से इंग्लैंड का दौरा करना है। लेकिन इससे पहले मैं पूरी टीम के सभी इस जीत का जश्न जमकर मनाना चाहता हूं। [ह्वॉकआई कम्युनिकेशंस]

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।