वापस

इयान बेल की वनडे टीम में वापसी

इयान बेल की वनडे टीम में वापसी

बर्मिघम। वेस्टइंडीज के साथ तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए बल्लेबाज इयान बेल की इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज के साथ खेले जाने वाले एकमात्र ट्वंटी20 मैच के लिए भी इंग्लंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है।

ट्वंटी20 टीम की कमान स्टुअर्ट ब्राड के हाथों में है, जबकि वनडे टीम का नेतृत्व एलिस्टर कुक करेंगे। बेल ने अपना अंतिम वनडे मैच भारत के खिलाफ 25 अक्टूबर, 2011 को कोलकाता में खेला था।

वनडे टीम: एलिस्टर कुक-कप्तान, जेम्स एंडरसन, जानी बेयरस्टो, इयान बेल, रवि बोपारा, टिम ब्रेस्नन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेड डर्नबैक, स्टीवन फिन, क्रेग कीसवीटर, इयोन मोर्गन, समित पटेल, ग्रीम स्वान और जोनाथन ट्रॉट।

ट्वंटी20 टीम: स्टुअर्ट ब्रॉड-कप्तान, जॉनी बेयरस्टो, रवि बोपारा, टिम ब्रेस्नन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जेड डर्नबैक, स्टीवन फिन, एलेक्स हालेस, क्रेग कीसवीटर, इयोन मोर्गन, समित पटेल और ग्रीम स्वान।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।