जॉनसन-बोलिंगर ने बरपाया भारत पर कहर
तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन और डग बोलिंगर ने कहर बरपाते हुए सात एक दिवसीय मैचों की सीरीज के छठे मुकाबले में भारत को सस्ते में समेटने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। 35 ओवर का समाचार लिखे जाने तक मेजबान टीम ने सात विकेट खोकर 96 रन बना लिए थे। रविंदर जडे़जा 37 व प्रवीण कुमार 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। मेहमान टीम 3-2 की बढ़त के साथ सीरीज में आगे बनी हुई है। ...
वार्न के शून्य को भरना असंभव: हिल्डिच
आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच का मानना है कि महान स्पिनर शेन वार्न के संन्यास लेने से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में पैदा हुए शून्य को कभी नहीं भरा जा सकता। वार्न के बाद कई स्पिनरों के चयन के बाद भी क्रिकेट आस्ट्रेलिया की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। ...
गुवाहाटी में जीतेंगे सीरीज: हसी
गुवाहाटी। भारत के खिलाफ सात मैचों की एक दिवसीय सीरीज में 3-2 की बढ़त बनाने के बाद आस्ट्रेलियाई उप कप्तान माइकल हसी ने कहा कि उनकी टीम छठे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज यहीं जीतने को प्रतिबद्ध है। हसी ने रविवार के मैच के रोमांचक होने की... ...
गुवाहाटी। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि हैदराबाद में तीन रन की शिकस्त के बाद उनकी टीम रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो वाले छठे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नई शुरुआत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। धौनी ने मैच की... ...
..तो जीत के करीब रहकर भी दूर ही रहेंगे
[सुनील गावस्कर की कलम से] सीरीज में दूसरी नजदीकी हार से उबरना है तो भारत को मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर सामने आना होगा। अगले दोनों मैच और सीरीज जीतने के लिए यह बहुत ही जरूरी है। भारत को दुनिया की शीर्ष टीम बनने के लिए अब थोड़ा इंतजार करना... ...
एक टूर्नामेंट खत्म हुआ नहीं कि दूसरे की बारी आ जाती है। यह सही है कि लगातार क्रिकेट होने से क्रिकेट बोर्डो को आर्थिक रूप से काफी फायदा होता है। लेकिन क्रिकेट की बहुतायत से कहीं न कहीं खेलप्रेमी भी इसके प्रति उदासीन होने लगते हैं। आखिरी हर नए टूर्नामेंट या सीरीज के लिए नए दर्शक तो आते नहीं वहीं दर्शक होते हैं जो पिछले मुकाबलों में थे वहीं आज भी हैं। ...
| निजता नीति | | | सेवा की शर्तें | | | आपके सुझाव |
| इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है |
| कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित |
| कॉपीराइट / IP नीति |