विंडीज टीम में शीर्ष खिलाडि़यों की वापसी   
 
 

बारबाडोस। आस्ट्रेलिया के साथ इस महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शीर्ष खिलाडि़यों को फिर से टीम में शामिल कर लिया है। अनुबंध विवाद को लेकर शीर्ष खिलाड़ी लंबे समय से हड़ताल पर होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे।

सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि शिवनारायण चंद्रपाल, रामनरेश सरवन और ड्वेन ब्रावो सहित सभी प्रमुख खिलाड़ी वापसी करने में सफल रहे हैं। सोमवार को चयनित इस 15 सदस्यीय टीम में एड्रियन बराथ, केमार रोच और गेविन टांग जैसे युवा खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इन तीनों खिलाडि़यों ने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लिया था। वेस्टइंडीज आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैच खेलेगा।

खिलाडि़यों के करार को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स एसोसिशन के बीच जारी विवाद के कारण कैरेबियाई क्रिकेट को लगभग तीन महीने के संक्रमण काल से गुजरना पड़ा। सभी प्रमुख खिलाडि़यों की हड़ताल के कारण वेस्टइंडीज टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट तथा एक दिवसीय सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी में बिल्कुल अनजान चेहरों के साथ मैदान में उतरना पड़ा था।

टीम: क्रिस गेल [कप्तान], एड्रियन बराथ, सुलेमान बेन, ड्वेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपाल, नरसिंह देवनारायण, ट्रेविस डोवलिन, ब्रेंडन नैश, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, कामेर रोच, डेरेन सैमी, रामनरेश सरवन, जेरोम टेलर, गेविन टांग।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.285714
Saving...