1 अक्टूबर 2008 से 30 सितंबर 2009 तक लागू ग्रेडेशन अनुबंध
'ए' ग्रेड (60 लाख रुपये)
राहुल द्रविड़
सचिन तेदुलकर
वीवीएस लक्ष्मण
हरभजन सिंह
महेन्द्र सिंह धोनी
युवराज सिंह
जहीर खान
गौतम गंभीर
वीरेंद्र सहवाग
'बी' ग्रेड (40 लाख रुपये)
मुनफ पटेल
सुरेश रैना
रोहित शर्मा
ईशांत शर्मा
एस बद्रीनाथ
रुद्र प्रताप सिंह
इरफान पठान
'सी' ग्रेड (25 लाख रुपये)
यूसुफ पठान
वसीम जाफर
पीयूष चावला
प्रवीण कुमार
प्रज्ञान ओझा
अमित मिश्रा
एस श्रीसंथ
'डी' ग्रेड (15 लाख रुपये)
मोहम्मद कैफ
रोबिन उथप्पा
पार्थिव पटेल
चेतेश्वर पुजारा
मनप्रीत गोनी
विराट कोहली
अशोक डिंडा
वृद्धिमान साहा
चैतन्य नंदा
मुरली विजय
आर अश्विन
शिखर धवन
सुदीप त्यागी
दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा जारी अनुबंधित खिलाडि़यों की सूची में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, रोहित शर्मा और एस बद्रीनाथ सबसे ज्यादा फायदे में रहे। पिछले काफी समय से खराब फार्म में चल रहे राहुल द्रविड़ को ग्रेड 'ए' में बरकरार रखा गया है जबकि 37 खिलाडि़यों को नए अनुबंध की पेशकश की गई है।
ईशांत, रोहित और बद्रीनाथ तीनों खिलाड़ी पहले ग्रेड डी [15 लाख रुपये] में थे लेकिन नई सूची में उन्हें ग्रेड बी [40 लाख रुपये] में स्थान दिया गया है। बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा कि अक्तूबर 2008 से सितंबर 2009 के नए अनुबंध के चार ग्रेड बनाए गए हैं। वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह की चौकड़ी का ग्रेड बढ़ाकर उन्हें ग्रेड ए में रखा गया है। द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जहीर खान और युवराज सिंह पहले ही ग्रेड ए में थे। इन सभी नौ क्रिकेटरों को अब वार्षिक रिटेनरशिप के रूप में 60 लाख रुपये मिलेंगे। आरपी सिंह, मुनफ पटेल, सुरेश रैना और इरफान पठान भी ग्रेड बी में है जिसके लिए उन्हें वार्षिक रिटेनरशिप के तौर पर 40 लाख रुपये मिलेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को हालांकि ग्रेड बी से ग्रेड डी में खिसका दिया गया है। तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ और बल्लेबाज वसीम जाफर को भी ग्रेड बी से सी में रखा गया है। इस ग्रेड में उनके अलावा पीयूष चावला, यूसुफ पठान, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा भी शामिल हैं। इस ग्रेड के खिलाड़ी को वार्षिक रिटेनरशिप के रूप में 25 लाख रुपये मिलते हैं। चौदह खिलाडि़यों को ग्रेड डी में रखा गया है जिसके लिए उन्हें वर्ष में 15 लाख रुपये मिलेंगे।
पुराना ग्रेड
1 अक्टूबर 2007 से 30 सितंबर 2008 तक लागू
ए ग्रेड (50 लाख रुपये)
राहुल द्रविड़
सचिन तेंदुलकर
सौरव गांगुली
अनिल कुंबले
युवराज सिंह
महेंद्र सिंह धौनी
बी ग्रेड (35 लाख रुपये)
वीवीएस लक्ष्मण
वीरेंद्र सहवाग
हरभजन सिंह
एस श्रीसंथ
वसीम जाफर
गौतम गंभीर
रुद्र प्रताप सिंह
दिनेश कार्तिक
सी ग्रेड (25 लाख रुपये)
इरफान पठान
रमेश पोवार
पीयूष चावला
रोबिन उथप्पा
मुनफ पटेल
अजीत अगरकर
सुरेश रैना
'डी' ग्रेड (15 लाख रुपये)
मोहम्मद कैफ
रणदेब बोस
चेतेश्वर पुजारा
यूसुफ पठान
एस बद्रीनाथ
आकाश चोपड़ा
रोहित शर्मा
जोगिंदर शर्मा
मनोज तिवारी
ईशांत शर्मा
1 अक्टूबर 2006 से 30 सितंबर 2007 तक लागू
ए ग्रेड (50 लाख रुपये)
राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी
बी ग्रेड (35 लाख रुपये)
वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, अजीत अगरकर, जहीर खान,
सी ग्रेड (25 लाख रुपये)
गौतम गंभीर, वसीम जाफर, एस. श्रीसंथ, सुरेश रैना, मुनफ पटेल, दिनेश कार्तिक
कई महीनों की देरी के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 1 अक्टूबर 2006 से 30 सितंबर 2007 तक की अवधि के लिए 17 खिलाड़ियों को अनुबंध आधारित ग्रेड देने का फैसला किया। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को ये ग्रेड पिछले सत्र में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखकर दिए गए। नए ग्रेड में छह-छह खिलाड़ियों को 'ए', 'बी' और 'सी' श्रेणी में रखा गया है। पिछले ग्रेड के अनुसार इस बार भी ए, बी व सी श्रेणी के खिलाड़ियों को सालाना क्रमश: 50, 35 व 20 लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान है। खिलाड़ियों की मैच फीस व अन्य भत्ते इससे अलग होंगे।
नए ग्रेड में युवराज सिंह व महेंद्र सिंह धोनी को प्रमोट करते हुए ए श्रेणी में रखा गया है जबकि वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान को बी ग्रेड में खिसका दिया गया है। मध्यम तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का बी ग्रेड बरकरार रखा गया है। पुराने ग्रेड में शामिल मोहम्मद कैफ और मुरली कार्तिक के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है। तेज गेंदबाज मुनफ पटेल और दिनेश कार्तिक अनुबंध में शामिल होने वाले नए खिलाड़ी हैं। दोनों को ग्रेड सी में रखा गया है।