नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर स्थित वीथ्रीएस मॉल में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के क्रिकेटर प्रचार कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे तो दर्शक उनकी झलक पाने को इस कदर उमड़ पड़े कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
सैकड़ों प्रशंसक मॉल में पहुंचे हुए थे और प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन घुस गए। क्रिकेटर इरफान पठान, मोर्ने मोर्कल, गुलाम बोदी, नमन ओझा, उन्मुक्त चंद और पुनीत बिष्ट एक घंटा देर से पहुंचे। इसके बाद डेयरडेविल्स के अधिकारियों के खराब बर्ताव का सामना पत्रकारों को करना पड़ा। आयोजकों ने इसका ठीकरा पीआर कंपनी गुडवर्ड मीडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर फोड़ा जबकि पीआर कंपनी ने आयोजकों को दोषी ठहराते हुए कहा कि उन्हें दिन में इतने लोगों के आने का अनुमान नहीं था। मीडिया जब खिलाडि़यों से बात करने पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने भी उसके साथ बदसलूकी की।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।