वापस

खराब क्षेत्ररक्षण को बताया हार का कारण

खराब क्षेत्ररक्षण को बताया हार का कारण

कटक। आईपीएल-पांच में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही डेक्कन चार्जर्स टीम के कप्तान कुमार संगकारा ने खराब फील्डिंग को रविवार को कोलकाता नाइटराइ‌र्ड्स के खिलाफ बाराबाती स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में अपनी टीम की हार का कारण बताया।

डेक्कन चार्जर्स ने नाइटराइ‌र्ड्स के बल्लेबाजों को दबाव में लाने के कुछ अच्छे मौके गंवा दिए और इसी कारण उसे पांच विकेट से हार मिली। चार्जर्स को आईपीएल-पांच में खेले अपने सभी पांच मैचों में लगातार हार मिली है। संगकारा ने कहा, हमने अच्छी शुरुआत की थी। हमें 150 रन बनाना चाहिए था लेकिन नाइटराइ‌र्ड्स के अच्छे क्षेत्ररक्षरण ने हमारा काम खराब कर दिया। उन्होंने कहा, हमने गेंदबाजी भी अच्छी की लेकिन कुछ कैच गिराना हमें काफी महंगा पड़ा। अच्छी गेंदबाजी के कारण हमने नाइटराइ‌र्ड्स को जीत के लिए इंतजार कराया लेकिन हमारा क्षेत्ररक्षण इससे बेहतर हो सकता था।

दूसरी ओर जीत से खुश नाइटराइ‌र्ड्स टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने अहम मुकाम पर टीम के लिए जरूरी रन बनाने वाले बल्लेबाज मनोज तिवारी की जमकर सराहना की। गंभीर ने कहा कि कम उछाल वाली पिच पर तिवारी ने सराहनीय बल्लेबाजी की।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।