वापस

पुणे पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

पुणे पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

कोलकाता। पुणे वारियर्स पर कल ईडन गार्डस में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया।

पुणे वारियर्स की टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका। यह कप्तान सौरव गांगुली का इस आईपीएल में धीमी ओवर गति के लिए दूसरा जुर्माना है इसलिए उन पर 40,000 डॉलर का जुर्माना लगा, जबकि अंतिम एकादश के अन्य 10 सदस्यों पर 10,000 डॉलर से कम या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगा।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।