स्पिनरों की होगी अहम भूमिका
अहमदाबाद। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहे विश्व कप क्रिकेट में स्पिनरों की भूमिका निर्णायक साबित होगी। भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिनरों की भूमिका से कंगारू टीम अनजान नहीं है।
लगातार तीन बार विश्व कप जीत चुकी आस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर खिताब के प्रबल दावेदारों में है। ब्रेट ली ने कहा कि पहले भी यहां स्पिनरों ने निर्णायक भूमिका निभाई है। हमारे गेंदबाजों को खासकर स्पिन गेंदबाजों को जीत के लिए कमर कसनी होगी। ऐसा नहीं है कि यहां पर सिर्फ स्पिन गेंदबाजों की ही चलेगी। तेज गेंदबाज भी कारगर साबित होंगे।