तहस-नहस हुए आयरिश
कोलकाता। जेपी डुमनी [99] की शानदार बल्लेबाजी के बाद मोर्ने मोर्कल [33/3] और राबिन पीटरसन [32/3] की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप के ग्रुप-बी मुकाबले में आयरलैंड को 131 रनों से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
डुमिनी की जुझारू पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने मुश्किल हालात से उबरते हुए सात विकेट पर 272 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम पीटरसन और मोर्कल की धारदार गेंदबाजी के सामने 141 रन पर ढेर हो गई।